बदलेगी आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली प्रक्रिया, अगली कैबिनेट लेगी फैसला

0

पटना : बिहार के आगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली में लगातार मिल रही गड़बड़ी को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। इसके बाद अब यह तय माना जा रहा है आगामी कुछ समय में राज्य के अंदर आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली प्रक्रिया में बदलाव किया जाएगा।

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली में धांधली के कई मामले आए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल मुख्य सचिव को बुलाया। साथ ही उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया। जिसके बाद यह तय हुआ कि अगली कैबिनेट में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली से जुड़ी नियमावली में बदलाव का प्रस्ताव पेश कर दिया जाएगा।

swatva

समाज कल्याण विभाग में जारी इस गड़बड़ी को लेकर नीतीश कुमार ने काफी नाराजगी जताई है। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि यह पूरा सिस्टम ही खराब है। बहाली की प्रक्रिया को बदलने की जरूरत है। इसके बाद उन्होंने मुख्य सचिव को तत्काल इस पर अमल करने के लिए कहा। इसके बाद मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने कहा कि अगले कैबिनेट में इससे जुड़ा प्रस्ताव पेश कर दिया जाएगा। इसके साथ ही यह तय हो गया कि राज्य में आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली की प्रक्रिया बदल जाएगी।

गौरतलब हो कि,आंगनबाड़ी सेविकाएं वेतन नहीं मिलने समेत अन्य समस्याओं को लेकर पहले भी जनता दरबार में गुहार लगा चुकी हैं। इसके बाद अब मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में भी आंगनबाड़ी सेविकाओं की बहाली में धांधली के कई मामले आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here