आधे घंटे की बारिश में क्यों बिगड़ी राजधानी की सूरत? इन कारणों से होता है जलजमाव

0
water logging around Ashok Rajpath, Patna on Friday

पटना। आधे घंटे की बारिश ने राजधानी पटना की सूरत बिगाड़ दी। शहर के प्रमुख इलाकों जैसे बोरिंग रोड, अशोक राजपथ, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, आशियाना आदि में जलजमाव हो गया। इससे लोगों को आनेजाने में कठिनाई हो रही।

इस सप्ताह हुए हल्की बूंदा—बांदी को छोड़ दें, तो लंबी प्रतीक्षा के बाद शनिवार को पहली बार पटना में खुलकर वर्षा हुई। गर्मी से राहत की उम्मीद लगाए लोगों को सुकुन मिला। लेकिन, थोड़ी देर बारिश के बाद ही लोग बारिश खत्म होने की कामना करने लगे। कारण कि पहली बारिश में शहर की नारकीय स्थिति हो गई। मुहल्ले और सड़कों के किनारे जल निकासी की ठीक व्यवस्था न होने के कारण हर जगह जलजमाव दिख रहा। जो नाले चालू हालत में हैं, उन्हें लोगों ने पॉलीथीन फेंककर जाम कर दिया है। यह बड़ा कारण कि बारिश का पानी नालों के माध्यम से नहीं निकल पा रहा है।
सड़क के दोनों किनारे जलजमाव होने के कारण पैदल चलने वाले बीच सड़क पर चलते हैं। इससे जाम की समस्या के साथ सड़क दुर्घटना का भी खतरा रहता है।

swatva

गांधी मैदान के उत्तर—पश्चिमि छोर पर सम्राट अशोक कंवेंशन केंद्र है। राजधानी में होने वाले भव्य कार्यक्रम यहीं होते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह महत्वकांक्षी योजना थी। भवन तो नि:संदेह भव्य है। लेकिन, उसके ठीक सामने जलजमाव आधुनिक इंजीनियरिंग को मुंह चिढ़ा रहा है। आखिर जिस भवन को बनाने में अरबों रुपए खर्च किए गए, तो उसके लिए जल निकासी का भी उचित प्रबंध करना था। बहरहाल, लोग जलजमाव से परेशान हैं। लेकिन, नगर निगम चैन की नींद सो रहा है।
(प्रभात रंजन शाही)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here