अमरकांत झा के निधन पर शोक की लहर, निकट भविष्य में भरपाई मुश्किल

0

पटना : बिहार के प्रख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमरकांत झा अमर का निधन सोमवार की सुबह हो गया। सोमवार की सुबह 8 बजे हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।अमरकांत झा के निधन की खबर सुनते ही चिकित्सा जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों में भी शोक की लहर छा गई है।

मालूम हो कि अमरकांत झा अमर पीएमसीएच के चर्म एवं यौन रोग विभागाध्यक्ष थे। साथ ही वह पीएमसीएच के अधीक्षक भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह पटना मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य भी रहे हैं ।

swatva

वहीं उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि वे प्रख्यात चर्म रोग विशेषज्ञ थे। उनसे पारिवारिक संबंध था। डॉ झा मृदुभाषी एवं सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर रुचि लेते थे। उनका निधन चिकित्सा एवं सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

इसके साथ ही बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से चिकित्सा जगत में अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई मुश्किल है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा संकट की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here