एक लड़की ने लड़की से किया रेप! लव-Sex और धोखे की हैरान करने वाली कहानी

0

लखनऊ : यूपी के गोरखपुर से एक अजब लेकिन हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इसमें एक लड़की द्वारा अपना जेंडर छिपा कर दूसरी लड़की से रेप किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपित लड़की ने एक नाबालिग किशोरी को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे बहकाकर अपने साथ मध्य प्रदेश के ग्वालियर ले गई और वहां एक होटल में उसके साथ लगातार 10 दिन तक रेप किया। गोरखपुर पुलिस ने आरोपी लड़की को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी गोरखपुर के पिपराइच में रहती है और वह 10वीं पास है। उसकी दोस्ती फेसबुक पर एक दूसरी लड़की से हुई जो ग्वालियर की रहने वाली है। प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि फेसबुक के जरिये बातचीत में आरोपी उसे बराबर पैसे कमाने के लिए ग्लैमर की दुनिया के सपने दिखाती थी। उसने उसे फिल्मों में काम दिलाने का भी लालच दिया जिसमें वह फंस गई और ग्वालियर चली गई जहां उसके साथ बार—बार रेप किया गया।

swatva

गोरखपुर पुलिस ने ग्वालियर पुलिस के सहयोग से आरोपी लड़की प्रियंका को अरेस्ट किया। उसके बारे में पता चला कि वह अपना जेंडर छिपाकर छोटी बच्चियों को अपने जाल में फंसाती है। फिर उनका शारीरिक शोषण कर उसका वीडियो बनाती है तथा उसे बेचकर पैसे कमाती है। पीड़ित लड़की ने किसी तरह एक पीसीओ से अपनी नानी को फोन कर अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया जिससे उसे पुलिस उस तक पहुंच पाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here