9 को दलसिंहसराय में भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे राजनाथ सिंह

0

समस्तीपुर : केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह 9 फरवरी को दलसिंहसराय आऐंगे। वे दलसिंहसराय में चार लोकसभा क्षेत्र के भाजपा शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं के सम्मलेन को संबोधित करेंगे । सम्मलेन की तैयारी के लिए बुधवार को भाजपा के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष राम सुमरन सिंह की अध्यक्षता में समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में लोकसभा प्रभारी रत्नेश सिंह, लोकसभा विस्तारक श्रीपति पाठक, चन्दन गुप्ता के अलावा विधानसभा प्रभारी मंडल, प्रभारी मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे। बैठक में जिला अध्यक्ष ने कहा कि राजनाथ सिंह के आगमन पर होने वाले सम्मलेन में खगड़िया, बेगूसराय, उजियारपुर एवं समस्तीपुर के शक्ति केन्द्रों के शक्तिकेंद्र प्रभारी, शक्तिकेन्द्र सह प्रभारी, प्रमुख, बूथ टीम, मंडल कार्यकरणी, मंडल के मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी कार्यकरणी, प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य एवं पदाधिकारी भाग लेंगे। लोकसभा प्रभारी रत्नेश सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के सर्वेमान्य नेता हैं, उनके नेतृत्व में भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। 2019 में भी वे पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने किया ।बैठक में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता ,शैलेन्द्र सिंह , जिला मंत्री वीरेंद्र पासवान ,जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार ,विधानसभा प्रभारी राम कुमार राय मंडल अध्यक्ष दीपक मंडल तेजनारायण प्रसाद , अशोक नायक , विशवनाथ साह आदि मौजूद थे ।
(त्रिलोकनाथ उपाध्याय)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here