7 नवंबर पंचांग : षष्ठी के बाद सप्तमी तिथि में आज बन रहा बेहद शुभ पुष्य योग, जानें राहुकाल

0

पटना : आज 7 नवंबर विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की षष्ठी 7 घंटे 24 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि और पुनर्वसु नक्षत्र 8 घंटे 5 मिनट तक लग जाएगी। तत्पश्चात् पुष्य नक्षत्र साध्य योग 6 घंटे 21 मिनट तक रहेगा। 7 नवंबर को कार्तिक मास का शनिवार भी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास भगवान विष्णु को समर्पित है। वहीं शनिवार का दिन शनिदेव का माना जाता है। शनिदेव की पूजा करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसके अलावा आज बेहद शुभ पुष्य नक्षत्र बन रहा है। सभी नक्षत्रों के राजा पुष्य है। इसलिए इस योग को बहुत ही मंगलकारी माना जाता है। पुष्य नक्षत्र साध्य योग सुबह 8:05 मिनट से पुष्य नक्षत्र शुरू होगा जो अगले दिन सुबह 6:13 तक रहेगा। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग

तिथि: षष्ठी – 07:25:34 तक, तत्पश्चात सप्तमी
नक्षत्र: पुनर्वसु – 08:05:09 तक, तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र
करण: वणिज – 07:25:34 तक, विष्टि – 19:33:51 तक
पक्ष: कृष्ण
योग: शुभ – 29:17:32 तक
वार: शनिवार
सूर्योदय: 06:37:53
सूर्यास्त: 17:31:29
चन्द्रोदय: 22:53:59
चन्द्रास्त: 12:18:00
चन्द्र राशि: कर्क

swatva

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत: 1942 शार्वरी
विक्रम सम्वत: 2077
काली सम्वत: 5122
दिन काल: 10:53:36
मास अमांत: आश्विन
मास पूर्णिमांत: कार्तिक
शुभ समय: 11:42:53 से 12:26:28 तक
दुष्टमुहूर्त: 06:37:53 से 07:21:27 तक, 07:21:27 से 08:05:01 तक
कुलिक: 07:21:27 से 08:05:01 तक
कंटक: 11:42:53 से 12:26:28 तक
राहु काल: 09:21:16 से 10:42:58 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 13:10:02 से 13:53:37 तक
यमघण्ट: 14:37:11 से 15:20:45 तक
यमगण्ड: 13:26:22 से 14:48:04 तक
गुलिक काल: 06:37:53 से 07:59:34 तक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here