नीतीश कैबिनेट में 7 नए मंत्री होंगे​ शामिल! कांग्रेस से ये नाम…

0

पटना : बिहार की नीतीश कैबिनेट का विस्तार लगभग फाइनल हो गया है। सूत्रों के अनुसार आनेवाले मंगलवार 25 जुलाई को कैबिनेट का विस्तार संभव है। अब तक मिल रही सूचना के अनुसार कुल 7 नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी है। इनमें 3 आरजेडी से, 2 कांग्रेस से और 2 जदयू से होंगे। इन 7 मंत्रियों में से तीन को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार राजद कोटे से मंत्री बनाए गए सुधाकर सिंह और कार्तिकेय सिंह को इस्तीफा देना पड़ा था। इसलिए उनकी जगह भरते के लिए ही राजद को तीन नए मंत्रीपद दिये जा रहे हैं। संभावना है कि राजद से सवर्ण चेहरों को ही फिर मंत्री बनाया जा सकता है। इधर कांग्रेस को भी दो मंत्री पद दिये जाने की चर्चा के बाद पार्टी से दो नेताओं के नाम की काफी हवा है। कांग्रेस से महाराजगंज विधायक विजय शंकर दुबे और औरंगाबाद विधायक आनंद शंकर का नाम मंत्री पद के लिए लिया जा रहा है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here