विप के 7 सदस्य हो गए पूर्व, सहनी और रोजिना नाजिश का कार्यकाल रहा सबसे छोटा

0

पटना : बिहार विधान परिषद के साथ सदर आज से यानी दिनांक 21/07/2022 दिन गुरुवार से सदन के पूर्व सदस्य हो गए हैं। इन सदस्यों में सबसे छोटे कार्यकाल की बात करें तो इनमें रोजिना नाजिश और मुकेश सहनी का नाम शामिल है।

वैसे जिन सदस्यों का कार्यकाल 21 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है, उनमें अर्जुन सहनी, गुलाम रसूल बलियावी, मो. कमर आलम, रोजिना नाजिश, रणविजय कुमार सिंह,सीपी सिन्हा,मुकेश सहनी का नाम शामिल है। आज से ये सभी लोग बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य हो गए हैं।

swatva

सहनी को भाजपा ने भेजा था विधान परिषद

जानकारी हो कि,मुकेश सहनी भाजपा के कोटे से बिहार विधान परिषद गए थे। बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी सीट गवानें के बाद भी मुकेश सहनी को भाजपा ने अपने कोटे से उच्च सदन में भेजा था। सहनी बिहार सरकार में कुछ दिन मंत्री पद पर भी बने रहे, लेकिन बाद में इनका रिश्ता भाजपा के साथ खराब होने के उपरांत इनको मंत्री पद से हाथ धोना पड़ गया और भाजपा ने वापस से इनको विप भेजने से भी अपना हाथ पीछे कर लिया। इसी कारण सहनी मात्र 1.5 साल तक ही सदन के सदस्य रहे। इसके अलावा रोजिना नाजिश का कार्यकाल भी बेहद छोटा रहा।

इस तरह से इन दो सदस्यों का कार्यकाल छोटा

रोजिना नाजिश के कार्यकाल की शुरुआत 29 सितंबर 2021 को हुई और अब आज यानी 21 जुलाई 2022 को इनका कार्यकाल खत्म हो गया। इस तरह से इन दो सदस्यों का कार्यकाल छोटा रहा। इसके अलावा बाकी बचे पांच सदस्यों का कार्यकाल 22 जुलाई 2016 से लेकर 21 जुलाई 2022 तक का रहा।

इधर, बात करें इन खाली हुए सीटों की तो इन सभी सीटों पर निर्विरोध चयन हो गया है। जदयू से रविंद्र सिंह और अफाक अहमद चुने गए हैं। भाजपा की ओर से अनिल शर्मा और हरि सहनी विधान पार्षद बने। राजद की ओर से मो. कारी सोहेब, मुन्नी रजक और अशोक कुमार पांडेय का चयन हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here