540 सांसदों ने किया मुर्मू को वोट, आदिवासी महिला का राष्ट्रपति बनना तय

0

नयी दिल्ली : देश का 15वां राष्ट्रपति बनने की रेस में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के कैंडिडेट यशवंत सिन्हा को सांसदों के वोटों की गिनती में काफी पीछे छोड़ दिया है। राष्ट्रपति चुनाव में कुल 748 सांसदों ने मतदान किया। इनमें से एनडीए कैंडिेडेट द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले। वहीं यशवंत सिन्हा को महज 208 सांसदों के ही वोट मिले हैं। मतगणना के दौरान करीब 15 सांसदों के वोट अमान्य करार दिये गए।

सिन्हा को महज 208 का समर्थन

इस तरह राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना अपने निष्कर्ष की तरफ बढ़ चली है। अभी तक के रुझान ये बताते हैं कि द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय है। भाजपा ने तो पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में विजय जुलूस की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिणाम के बाद नड्डा तीन किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार इस बार राष्ट्रपति चुनाव में कुल 98.91% वोटिंग हुई है। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू तो वहीं विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here