50 हजार के नकली नोट के साथ युवक गिरफ्तार

0

नवादा : नवादा नगर थाना के मंगरबिगहा शास्त्रीनगर मुहल्ले में पुलिस ने छापामारी 50 हजार के जाली नोट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक के पास से 2000, 500, 200 व 50 रूपये के करीब 50 हजार के नकली नोट बरामद किए गए। मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि गश्ती के क्रम में एएसआई निरंजन सिंह को उक्त मुहल्ले में नकली नोट का कारोबार किये जाने की सूचना मिली। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई कर शास्त्रीनगर मुहल्ले से युवक के पास से नकली नोट बरामद होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के सोखोदेवरा गांव का सुमन कुमार बताया गया है। सदर एसडीपीओ विजय कुमार झा ने बताया कि गिरफ्तार युवक से गहन पूछताछ की जा रही है। कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। युवक का संबंध नक्सलियों से है या नहीं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here