5 नए केस मिलने के बाद बिहार में 228 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

0

पटना : बिहार में कोरोना वायरस का कहर हर रोज बढ़ता ही जा रहा है। इस वायरस के कहर को कम करने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन कानून लागू है। देश की जनता घरों से बाहर नहीं निकल रहें है। इस बीच बिहार में लगातार कोरोना का संक्रमण तेजी से फ़ैल रहा है बिहार में 5 और कोरोना संक्रमित मरीज मिलें हैं। जिससे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 228 हो गयी हैं।

बिहार के अलग-अलग जिलों से मिलें मरीज

Bihar Stateस्वास्थ्य विभाग के सचिव संजय कुमार ने बताया कि यह मरीज बिहार के अलग-अलग जिलों से मिलें हैं। जिनमें से 2 रोहतास ,1 अरवल ,1 भोजपुर और 1 मरीज सिवान जिले से मिलें हैं। रोहतास से मिले दोनों कोरोना पॉजिटिव शख्स की उम्र 27 और 55 साल बताई जा रही है। दोनों ही पुरुष हैं। जबकि अरवल जिले के कुर्था में 1 में मिले शख्स की उम्र 35 साल बताई जा रही है। इसके अलावा भोजपुर जिला अंतर्गत आरा से भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज आज मिला है। इस व्यक्ति की उम्र 20 साल बताई जा रही है। वह एक महिला है।

swatva

इसके साथ ही बिहार का वुहान बनता जा रहा सिवान से एक मरीज आज फिर से कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस शख्स की उम्र के बारे में नहीं बताया गया है बस यह बताया गया है की यह एक महिला है। यह सिवान के रिविलगंज की है। जबकि 44 लोगों ने कोरोना को मात देकर घर जा चके हैं। बिहार के अंदर फिलहाल एक्टिव केस की संख्या 183 हो गई है।बिहार में आज 5 नए मामले सामने आने के बाद यह आंकड़ा 225 हो गया है।

बिहार के चार संक्रमित जिले अब कोरोना संक्रमित मरीजों से मुफ्त

Premier Tsipane to address urgent press briefing on Coronavirusअब तक बिहार में कोरोना प्रभावित जिलों की संख्या 20 हो गई है। तीन दिन पूर्व तक बिहार में मात्र 16 जिले ही कोरोना से पीड़ित थे। जबकि पिछले 48 घंटे में कोरोना के मरीज की पहचान भोजपुर और रोहतास ,बांका में होने के बाद प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 20 हो गई। इनके पूर्व पटना, सीवान, मुंगेर, नालंदा, बेगूसराय, नवादा, गया, गोपालगंज, सारण, भागलपुर, वैशाली, बक्सर,और लखीसराय में कोरोना पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है।हालांकि बिहार के चार संक्रमित जिले अब कोरोना संक्रमित मरीजों से मुफ्त हो चूका हैं। जिसमें गया ,लखीसराय ,गोपालगंज ,वैशाली ,प्रमुख हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here