420/kg का सेब खरीद रामविलास हुए ‘चार सौ बीसी’ के शिकार

0

नयी दिल्ली : देश के खद्य एवं आपूर्ति और उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान को ही आज बुधवार को एक सेब दुकानदार ने ठगी और मिलावटखोरी का शिकार बना लिया। नयी दिल्ली में हुई इस घटना में दुकानदार ने उनसे एक किलो सेब के लिए 420 रुपए कीमत तो ली ही, सेब भी ऐसा दिया जिसे खाकर उनकी किडनी, लिवर खराब हो जाए। जो सेब मंत्री रामविलास पासवान को दुकानदार ने दिया, उसपर चमक दिखाने के लिए मोम यानी ‘वैक्स’ लगाया हुआ था।

सेब को चमकाने के चक्कर में लगाया जानलेवा वैक्स

वैक्स या मोम एक पेट्रोलियम पदार्थ है जिसके पेट में चले जाने से गंभीर स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न हो सकती है। मालूम हो कि यह वाकया देश के एक मंत्री के साथ पेश आया। आम लोगों के लिए तो आज के समय में खाना पीने की चीजों में मिलावट होना साधारण बात हो गई है। इसके कारण सबसे ज्यादा बीमारियां फेल रही हैं।

swatva

दरअसल मोदी सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति और उपभोक्ता मंत्रालय के मंत्री राम विलास पासवान ने दिल्ली की खान मार्केट से 420 रुपए किलो सेब खरीदे। लेकिन जब उन्हें काटने बैठे तो उसमें मोम की परत लगी हुई थी। इसके बाद मंत्री महोदय ने विक्रेता के ​खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और उसपर कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here