3 दिन पूर्व पुत्र को गोली मारी, आज मां को चाकू घोंपा

0

छपरा : सारण मुफस्सिल थाना क्षेत्र में आज तीन लोगों के एक गुट ने एक महिला को चाकू घोंप दिया। जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले ही इस महिला के पुत्र को गोली मार दी गयी थी। पुत्र राजेश कुमार को अमनौर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गंडक नदी बांध पर गोली मारी गयी थी। राजेश इस महिला और जयराम सिंह का पुत्र बताया जाता है। तब स्थानीय पीएससी में ईलाज कराने के बाद उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था। युवक 3 दिन के ईलाजा के बाद अपनी मां के साथ आज जब घर लौट रहा था तब साढा ढाला क्षेत्र में परशुरामपुर निवासी पंकज सिंह, आजाद सिंह, श्याम सुंदर महतो ने महिला को घेर लिया और पूछा कि केस क्यों किया। जब महिला ने जवाब दिया कि आप गोली मार दें और हम केस भी नहीं करें। फिर बात बढ़ गयी और इसी को लेकर तीनों लोगों ने मिलकर महिला को चाकू घोंप दिया। महिला का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं मामले को लेकर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here