25 फरवरी को बाढ़ की प्रमुख खबरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

मोकामा विधायक अनंत सिंह का बिहारी बिगहा में भव्य स्वागत

बाढ़/पटना : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का भब्य अभिनन्दन अनुमंडल के रैली, नीमचक, अगवानपुर, हसनचक, राइस, गोवाशाशेखपुरा गांवों के ग्रामीणों ने किया। जबकि बिहारी बिगहा पंचायत में विधायक अनंत सिंह के समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा तथा समर्थकों ने अनंत सिंह जिंदाबाद, छोटे सरकार जिंदाबाद के जमकर नारे लगाये। विधायक अनंत सिंह जैसे ही मंच पर पहुंचे समर्थकों का जोश देखने लायक था।लोगों ने विधायक अनंत सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके स्वागत में गीत भी गाये। विधायक अनंत सिंह को टोपी और तलवार देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। सैकड़ों मोटरसाइकिल के साथ पहले रैली निकाली गई। इस सभा को कई लोगों ने संबोधित किया और विरोधी पार्टी पर जमकर बरसे। ज्ञात हो कि इसके पहले बिहारी बिगहा में सूबे के जल संसाधन मंत्री राजीब रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का भव्य स्वागत हुआ था। जिसको लेकर बाढ़ में काफी चर्चा हुई थी।

अगवानपुर कृषि केंद्र पर केंद्रीय मंत्री रामकृपाल ने सुनी ‘मन की बात’

बाढ़/पटना : केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रामकृपाल यादव अगवानपुर के कृषि विज्ञान केंद्र में पहुंचे। केंद्रीय मंत्री के पहुंचने से पहले उनके समर्थक बाजे-गाजे के साथ पहले से मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र में एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनी। रामकृपाल यादव ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया और अभी तक चल रही सभी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया। मन की बात कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने एवं किसानों ने हिस्सा लिया। अगवानपुर में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में उन्होंने भाजपा की ओर से चल रहे हैं एक नोट कमल को वोट में एक डब्बे में कुछ राशि दी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सहित जदयू कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। सैकड़ों की संख्या में किसान लोग भी मौजूद थे। कई किसानों को सम्मानित भी किया गया।

swatva

26 तारीख को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर

बाढ़/पटना : 26 फरवरी को बाढ़ के अगवानपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर वहां हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है और वहीं भव्य स्टेज का भी निर्माण किया जा रहा है। कई अधिकारियों को इस काम में लगाया गया है। वहीं कई मजदूर कई दिनों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्टेज और हेलीपैड का निर्माण कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर जदयू के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। जदयू कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने के लिए लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में बाढ़ में एनडीए के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये लग गये हैं। कुछ दिन पहले एनडीए के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई और इस कार्यक्रम की चर्चा की गई।
वहीं अगवानपुर के मुखिया ने दावा किया है कि लगभग 50000 लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है और यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रहेगा। अगवानपुर मुखिया ने कहा कि बहुत दिनों के बाद मुख्यमंत्री बाढ़ की धरती पर आ रहे हैं। लगभग 100 करोड़ की याजनाओं की सौगात बाढ़ के लोगों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि कई गांवों में जाकर जनसंपर्क अभियान कर लोगों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

भारी मात्रा में देशी शराब के पाउच बरामद

बाढ़/पटना : बाढ़ पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 412 लीटर शराब बरामद किया गया। गुप्त सूचना मिलते ही एएसपी लिपि सिंह के निर्देश पर बाढ़ थाना के एसएचओ ने अपने सशस्त्र पुलिस बल के साथ नगर के गुलाबबाग एरिया में सघन छापेमारी कर दो सौ एमएल का 2060 पाउच कुल करीब 412 लीटर शराब बरामद किया। मौके से शराब तस्कर फरार हो गया तथा संवाद लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।
(सत्यनारायण चतुर्वेदी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here