24 फरवरी से बजट सत्र, पटना संग्रहालय को 158 करोड़

0

मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की बैठक में 7 एजेंडे पर मुहर लगी है। कैबिनेट से यूनिवर्सिटी शिक्षकों के बकाया भुगतान को मंजूरी मिली है। कैबिनेट ने दरभंगा के बिरौल कोर्ट में अतिरिक्त भवन बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सरकार ने 35 करोड़ 41 लाख राशि को मंजूरी दी है। साथ ही नीतीश कैबिनेट ने आकस्मिकता निधि के लिए 150 करोड़ राशि की अग्रिम मंजूरी भी दी है।

कैबिनेट की बैठक में पटना संग्रहालय के लिए 158 करोड़ राशि मंजूर की गई है। कैबिनेट ने अररिया के सिकटी के लिए 37 करोड़ से अधिक की मंजूरी दी है। इंडो- नेपाल बॉर्डर पर 45 किमी रोड का निर्माण होगा। कैबिनेट ने पटना मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अशोक कुमार तथा ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता रामचंद्र गुप्ता को बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया है। पीएमसीएच में किडनी ट्रांसप्लांट इकाई के सहायक प्राध्यापक डॉ अशोक कुमार सिंह को लंबे समय से गायब रहने को लेकर बर्खास्त करने का निर्णय लिया है।

swatva

नीतीश कैबिनेट की बैठक में आज बजट सत्र बुलाने का फैसला लिया गया। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगा। तथा 24 फरवरी से 31 मार्च तक चलने वाले सत्र में उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी राज्य का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र के दौरान ही होली का पर्व होने के कारण 7 से 15 मार्च तक सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here