जमशेदपुर में नाबालिग के साथ 22 लोगों ने किया गैंगरेप

0

झारखण्ड : बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड के जमशेदपुर से एक ऐसी खबर आई है जो दिल दहला देने वाली है। दरसअल पिकनिक मनाने गई एक लड़की के साथ 22 लड़को ने गैंगरेप किया है। हालांकि पीड़िता ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

झारखंड के जमशेदपुर अंतर्गत परसुडीह थाना इलाके में पिकनिक मनाने गई एक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना निकल कर सामने आ रही है। इसके बाद पीड़िता ने थाने में 22 नामजद आरोपियों पर शिकायत दर्ज करवाई। ये सारे आरोपी चांदनी चौक इलाके के हैं।

swatva

पीड़िता के शिकायत के बाद जमशेदपुर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इलाके के एसपी और डीएसपी खुद इस मामले की देख रेख कर रहे हैं। वहीं थानाध्यक्ष के मुताबिक जिन 22 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया गया है उनमें से 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया गया है।

वहीं पीड़िता ने जिन 22 लोगों पर आरोप लगाया है उनके परिजनों का कहना है कि लड़की द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर भी विरोध किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here