14 अक्टूबर : ग्रहों की चाल बदल सारे संकट हर लेते हैं गणेश जी, जानें आज का पंचांग

0

पटना : बुधवार 14 अक्टूबर को अधिक मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। बुधवार भगवान गणेश की पूजा अराधना का दिन होता है। भगवान गणेश सारे संकटों के विमोचक माने जाते हैं। इनकी पूजा का जातकों के ग्रह—नक्षत्र की चाल पर शीघ्र और सीधा लाभ प्राप्त होता है। व्यक्ति की जीवन के प्रति तार्किकता बढ़ जाती है और वह पॉजिटिव एनर्जी से परिपूर्ण हो जाता है। यह संसार सुख और दुख की अनुभूति का मंच है। लेकिन यह अनुभूति व्यक्ति को तब संतुलित बनाए रखती है जब उनके ग्रहों और नक्षत्रों की चाल अनुकूल हो। ऐसे में जातकों के लिए ग्रह—नक्षत्रों की गति के बारे में जानकारी आवश्यक हो जाती है। आइए जानते हैं कैसा है आज का पंचांग।

आज का पंचांग

तिथि: द्वादशी – 11:52:52 तक
नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी – 20:41:05 तक
करण: तैतिल – 11:52:52 तक, गर – 22:17:30 तक

swatva

पक्ष: कृष्ण
योग: शुक्ल – 14:12:56 तक
वार: बुधवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय: 06:21:33
सूर्यास्त: 17:52:04
चन्द्रोदय: 28:22:59
चन्द्रास्त: 16:30:59
चन्द्र राशि: सिंह – 26:02:46 तक

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत: 1942 शार्वरी
विक्रम सम्वत: 2077
काली सम्वत: 5122
दिन काल: 11:30:31
मास अमांत: आश्विन (अधिक)
मास पूर्णिमांत: आश्विन (अधिक)
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त: 11:43:47 से 12:29:49 तक
कुलिक: 11:43:47 से 12:29:49 तक
कंटक: 16:19:59 से 17:06:01 तक
राहु काल: 12:06:48 से 13:33:07 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 07:07:35 से 07:53:37 तक
यमघण्ट: 08:39:39 से 09:25:41 तक
यमगण्ड: 07:47:51 से 09:14:10 तक
गुलिक काल: 10:40:29 से 12:06:48 तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here