14 नवंबर पंचांग : 499 वर्षों बाद दिवाली पर आज बन रहा यह महासंयोग, जानें ग्रहों की चाल

0

पटना : आज 14 नवंबर शनिवार को छोटी और बड़ी दिवाली एक साथ मनाई जा रही है। 499 वर्षों बाद आज दीपावली पर ऐसा महासंयोग बन रहा है। तीन ग्रहों का ऐसा दुर्लभ संयोग इससे पहले 1521 में बना था। दीप पर्व पर गुरु अपनी स्वराशि धनु और शनि अपनी स्वराशि मकर में रहेगा। लक्ष्मी जी का स्व: ग्रह शुक्र कन्या राशि में होगा। लक्ष्मी पूजन के समय स्वाति नक्षत्र होगा। इन ग्रहों के संयोग से दिवाली सुख शांति समृद्धि प्रदान करेगी। आज सवेरे छोटी दिवाली का पूजन होगा और सायंकाल श्री लक्ष्मीजी के पूजन के साथ दीप पर्व। धनतेरस के अगले दिन दिवाली का होना एक अद्भुत संयोग है।

चतुर्दशी और अमावस्या

शनिवार को प्रातः काल से चतुर्दशी दोपहर 2.18 तक रहेगी। यानी छोटी दिवाली (नरक चतुर्दशी) का पूजन इसी समय तक हो सकता है। हनुमान जयंती भी इसी काल तक करनी होगी। उसके बाद अमावस्या का प्रारम्भ हो जाएगा। आइए पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में।

swatva

आज का पंचांग

तिथि: चतुर्दशी – 14:18 तक
नक्षत्र: स्वाति – 20:10:10 तक
करण: शकुन – 14:18 तक, चतुष्पाद – 24:29:18 तक
पक्ष: कृष्ण
योग: आयुष्मान – 07:30:16 तक, सौभाग्य – 27:15:14 तक
वार: शनिवार
सूर्योदय: 06:43:17
सूर्यास्त: 17:27:41
चन्द्रोदय: 30:33:00
चन्द्रास्त: 16:57:59
चन्द्र राशि: तुला

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत: 1942 शार्वरी
विक्रम सम्वत: 2077
काली सम्वत: 5122
दिन काल: 10:44:23
मास अमांत: आश्विन
मास पूर्णिमांत: कार्तिक
शुभ समय: 11:44:01 से 12:26:58 तक
दुष्टमुहूर्त: 06:43:17 से 07:26:15 तक, 07:26:15 से 08:09:13 तक
कुलिक: 07:26:15 से 08:09:13 तक
कंटक: 11:44:01 से 12:26:58 तक
राहु काल: 09:24:23 से 10:44:56 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 13:09:56 से 13:52:53 तक
यमघण्ट: 14:35:51 से 15:18:49 तक
यमगण्ड: 13:26:02 से 14:46:35 तक
गुलिक काल: 06:43:17 से 08:03:51 तक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here