137वां स्थापना दिवस : जैसे ही सोनिया ने खींची डोर, नीचे गिर पड़ा कांग्रेस झंडा

0

नयी दिल्ली : देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस आज 28 दिसंबर को अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है। इस दौरान नयी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक ऐसा वाकया हुआ जिससे एकबारगी लोग चौंक उठे। सोनिया गांधी पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस का झंडा फहरा रही थीं। जैसे ही उन्होंने झंडे को फहाराने के लिए उसे खींचा वह नीचे गिर पड़ा। इससे लोग अवाक रह गये। लेकिन तभी जमीन पर गिरते झंडे को सोनिया गांधी ने लपक लिया।

अकबर रोड पार्टी मुख्यालय में ऐसे हुई घटना…

दरअसल, पार्टी मुख्यालय में हुआ यूं कि जैसे ही सोनिया गांधी ने फहराने के लिए झंडे की रस्सी को खींचा, वह नहीं खुला। तब वहां खड़े एक दूसरे कांग्रेस कार्यकर्ता ने सोनिया के साथ ही रस्सी को जोर से खींचा। ऐसा करते ही झंडा रस्सी समेत नीचे गिर गया। इसके बाद झंडे को फिर से दुरुस्त कर फहराया गया।

swatva

1885 में आज ही के दिन हुई थी स्थापना

इस सारे घटनाक्रम का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने अपनी साइट पर डाला है जिसे लोग खूब देख रहे हैं। मालूम हो कि आज ही के दिन 1885 में सर एओ ह्यूम ने दादाभाई नौरोजी और दिनशॉ वाचा के साथ मिलकर की ​थी। आजादी के बाद करीब 60 वर्षों तक भारत में सत्ता संभालने वाली कांग्रेस का ग्राफ आज निरंतर गिरता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here