12 नवंबर पंचांग : प्रदोष, धनतेरस और कई लिहाज से अहम है आज का दिन, जानें ग्रहों की चाल

0

पटना : आज 12 नवंबर, गुरुवार कार्तिक मास की द्वादशी तिथि है। लेकिन आज ही रात्रि साढ़े नौ बजे त्रयोदशी तिथि भी लग जाएगी। गुरुवार का दिन गुरु और विष्णु जी को समर्पित माना जाता है। इसके अलावा आज ही प्रदोष व्रत भी है। प्रदोष व्रत और आज ही त्रयोदशी तिथि लगने से कहीं—कहीं धनतेरस भी आज ही मनाया जा रहा है। खासकर वाराणसी में। धनतेरस की तिथि को लेकर ज्योतिषाचार्यों के बीच दो तरह की बातें सामने आ रही हैं। कहीं आज ही 12 को तो कहीं उदया तिथि में त्रयोदशी होने के कारण 13 नवंबर को धनतेरस मनाने की बात कही जा रही है। आइए पंचांग से जानते हैं आज 12 नवंबर का शुभ और अशुभ मुहूर्त।

आज का पंचांग

तिथि: द्वादशी – 21:32:21 तक
नक्षत्र: हस्त – 25:55:11 तक
करण: कौलव – 11:10:52 तक, तैतिल – 21:32:21 तक
पक्ष: कृष्ण
योग: विश्कुम्भ – 15:43:39 तक
वार: गुरूवार
सूर्योदय: 06:41:44
सूर्यास्त: 17:28:40
चन्द्रोदय: 28:14:00
चन्द्रास्त: 15:39:59
चन्द्र राशि: कन्या

swatva

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत: 1942 शार्वरी
विक्रम सम्वत: 2077
काली सम्वत: 5122
दिन काल: 10:46:55
मास अमांत: आश्विन
मास पूर्णिमांत: कार्तिक
शुभ समय: 11:43:38 से 12:26:45 तक
दुष्टमुहूर्त: 10:17:22 से 11:00:30 तक, 14:36:09 से 15:19:16 तक
कुलिक: 10:17:22 से 11:00:30 तक
कंटक: 14:36:09 से 15:19:16 तक
राहु काल: 13:26:03 से 14:46:55 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 16:02:24 से 16:45:32 तक
यमघण्ट: 07:24:51 से 08:07:59 तक
यमगण्ड: 06:41:44 से 08:02:35 तक
गुलिक काल: 09:23:27 से 10:44:19 तक।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here