30 अप्रैल को बक्सर में 1200 बूथों पर सुनी जाएगी 100वीं मन की बात

0

बक्सर : केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि ‘मन की बात’ एक जन आंदोलन है। जनसंवाद के इस बेहतरीन माध्यम की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। इस लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जन की बात देशवासियों के समक्ष रख जनता को प्रेरित करने का कार्य करते हैं। बक्सर संसदीय क्षेत्र के 1200 बूथों पर मन की बात के 100वें संस्करण को 30 अप्रैल को सुना जाएगा।

सभी विस क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ चौबे की बैठक

केंद्रीय मंत्री ने बक्सर संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ बक्सर के रामलीला मैदान में आयोजित बैठक में 30 अप्रैल को आयोजित मन की बात कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील कार्यकर्ताओं से की। इस दौरान उन्होंने उनसे अभी तक इलाके में किए गए कार्यों की समीक्षा भी की। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि हर महीने प्रधानमंत्री के रेडियो के माध्यम से प्रसारित होने वाले उक्त कार्यक्रम को सुनने की उत्सुकता पूरे देश में होती है। आगामी कार्यक्रम ऐतिहासिक है। 100 वां संस्करण पूरा हो रहा है।

swatva

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। चौबे ने कहा कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं रहा है, बल्कि यह जन भावना को प्रकट करने का एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है जिसे प्रधानमंत्री ने देश के सामने रखा है। हर महीने इस कार्यक्रम के माध्यम से जो प्रेरक बातें प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं, वह देशवासियों में ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उक्त कार्यक्रम के 100वें संस्करण को ऐतिहासिक बनाना है। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here