सीना तान कर भ्रष्टाचार कर रहें हैं अधिकारी, सब का मिलता है उनका हिस्सा

0

पटना : नीतिश सरकार में अफसरशाही कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले सरकार के मंत्री मदन सहनी तो अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। तेजस्वी ने सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

बिहार में अफसरशाही चरम पर

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार में अफसरशाही चरम पर है।अधिकारी सीना तान सरकारी काम में लापरवाही कर भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी को बढ़ावा देते है। जनप्रतिनिधियों को अपमानित करते है और नागरिकों को तो पाँव के धूल बराबर नहीं समझते। पर सरकार व मंत्रियों को इससे क्या?उन्हें तो बंदरबांट में अपने हिस्से से मतलब है।

swatva

भ्रष्टाचार बाएँ हाथ का खेल

इसके साथ ही एनडीए सरकार में सत्तारूढ़ दल व बेखौफ अफसरों के लिए भ्रष्टाचार बाएँ हाथ का खेल बन गया है। दोनों मिलकर अवैध कमाई करते हैं और नागरिक घूस, सरकारी बेपरवाही, परेशानी व भ्रष्टाचार के दुष्चक्र में पिस कर रह जाते हैं।जनता भटक भटक कर रह जाती है पर सुनवाई, कार्रवाई का नामोनिशान नहीं होता।

अधिकारी और मंत्रियों के बीच घूस के पैसों का बंदरबांट

गौरतलब है कि, तेजस्वी यादव शुरू से ही बिहार सरकार और इनके अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते रहे हैं।अब एक बार फिर उन्होंने फिर से कहा कि सरकार को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से कोई मतलब नहीं है। बिहार में अधिकारी और मंत्रियों के बीच घूस के पैसों का बंदरबांट हो रहा है। यहां के अफसरों के लिए तो भ्रष्टाचार बाएँ हाथ का खेल बन गया है।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here