विस अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्री समेत इन नेताओं से मिल BIA के पदाधिकारियों ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं

0

पटना : नए वर्ष 2022 का आगमन हो चुका है। नव वर्ष को लेकर देश – दुनिया के तमाम जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अलग – अलग तरीकों से जश्न मनाया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों द्वारा लगातार एक – दुसरे को कोरोना से सतर्क रहने का सलाह भी दिया जा रहा है। इसी बीच बिहार इंडस्ट्रीज असोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा बिहार के तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं से मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।

बी.आई. ए के पूर्व अध्यक्ष राम लाल खेतान, महासचिव आशीष रोहतगी, कोषाध्यक्ष मनीष तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोयनका, पूर्व उपाध्यक्ष जीपी सिंह, सदस्य सुशील बजाज, प्रेम प्रकाश और सचिव अनिल सिन्हा के नेतृत्व में नववर्ष के उपलक्ष्य में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य विभाग मंत्री मंगल पांडेय, और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय सिन्हा के साथ ही साथ श्रम मंत्री जीवेश मिश्रा से मिलकर अपने संगठन और सभी सदस्यों के तरफ से नववर्ष की शुभभकामना दिया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वर्ष 2022  बिहार राज्य की प्रगति के मामले में मील का पत्थर साबित हो।

swatva

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here