विकिपीडिया पर नीतीश को बताया विलेन, पीके एंड टीम पर शक

0

पटना : गुगल द्वारा मुहैया कराये गए विकिपीडिया पोर्टल का इस्तेमाल कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की छवि को तार—तार करने का मामला सामने आया है। इसके तहत विकिपीडिया पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रोफाइल को पूरी तरह विलेन वाला दिखाते हुए सामग्री डाल दी गई है। इसमें 2004 से अब तक उनके द्वारा एचिव की गई तमाम उपलब्धियों को निगेटिव बताया गया है। साफ है कि साइबर तकनीक की बारीक जानकारी रखने वाले घोर नीतीश विरोधी ने इसे अंजाम दिया है। शक की सूई सीधे—सीधे डाटा, साइबर तकनीक और सोशल मीडिया के माहिर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर एंड टीम की ओर उठ रही है।

प्रोफाइल से छेड़छाड़, डाली गलत जानकारी

इसमें स्टेप—बाई—स्टेप 2004 से लेकर 2019 तक शिक्षा, बेरोजगारी, क्राइम, साइकिल योजना, स्वास्थ्य—पोषण, बाढ़ की समस्या आदि का तुलनात्मक और व्यंग्यात्म जिक्र किया गया है। कहा गया है कि जो स्थिति 2004 में थी वही स्थिति और यहां तक कि उससे भी बुरी स्थिति 2019 के नीतीश राज की बताई गई है। अब इतना तो सहज अंदाज लगाया जा सकता है कि यह जानकारी गुगल तो नहीं देगा। वह भी इस प्रकार प्वाइंट दर प्वाइंट आलोचना करते हुए।

swatva

सीएम की निगेटिव छवि बनाने की साजिश

वैसे भी, गुगल के विकिपीडिया पेज पर किसी के भी बारे में उपलब्ध जानकारियां आम तौर पर पॉजिटिव और सूचनात्मक ही होती हैं। इस तरह किसी की छवि को खराब करने का काम विकिपीडिया नहीं करता। नीतीश कुमार के भी बारे में पहले जो जानकारी विकिपीडिया पर उपलबध थी वह सत्य पर आधारित और पॉजिटिव ही थी। लेकिन प्रशांत किशोर के जदयू से बर्खास्त होने के बाद यह आज अचानक बदल दी गई है। चुनावी वर्ष में आरोप—प्रत्यारोप तो सामान्य बात है लेकिन इसके लिए इस तरह से इंटरनेट और गुगल का इस्तेमाल वह भी चोरी—छिपे, चिंता की बात है।

आप भी जानें, क्या है विकिपीडिया

गुगल द्वारा विकिपीडिया पेज पर जो जानकारी किसी व्यक्ति के बारे में दी जाती है उसके बारे में कहा जाता है कि यह एक मुक्त मंच है जिसमें कोई भी योगदान दे सकता है और उसे कोई भी संपादित कर सकता है। गुगल के इसी खुले मंच का प्रयोग किसी विरोधी ने अपनी कुत्सीत मानसिकता को मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने के लिए किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here