भारतीय जनता टीवी एंड सिने कामगार संघ ने फूंका उद्धव और संजय राउत का पुतला

0

पटना : मुजफ्फरपुर में आम लोगों ने आज भारतीय जनता टीबी एंड सिने कामगार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फूल सिंह के नेतृत्व में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और सांसद संजय राऊत का पुतला फूंका। मौके पर फूल सिंह ने कहा, बहुत शर्म की बात है आज हमारे देश ने एक होनहार बेटा खो दिया। सुशांत सिंह राजपूत के रूप में बिहार ने एक उम्दा कलाकार खो दिया। बिहार ने अपने एक बेटे को खो दिया और महाराष्ट्र सरकार कुछ नहीं कर रही है।

उन्होंने शिवसेना सरकार पर तंज कसा कि वह आपके लिए एक छोटा अभिनेता होगा, लेकिन वह अपने पिता का इकलौता सहारा था। अपनी बहनों का रक्षक और दुलारा भाई था। बिहार की आन बान शान था। बिहार का बेटा था। आपके लिए वो भले कुछ नहीं होगा। कुछ ऐसे ऐसे लोग है जो प्रत्येक दिन सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ बयान देते रहते हैं। कभी शरद पवार, कभी संजय राउत, उद्धव ठाकरे। बयान देना बहुत आसान होता है। जितना समय ये नेता बयान देने में लगाते हैं, इतना समय अगर जांच कराने में लगाते तो आज हमारे सुशांत को न्याय मिल जाता। आखिर महाराष्ट्र सरकार किसको बचाना चाहती है? भारतीय जनता टीबी एंड सिने कामगार संघ ने प्रण ले लिया है कि चाहे दिल्ली या मुंबई में लड़ाई लड़नी होगी। सुशांत के लिए हम लड़ेंगे। बिहार के बेटे को न्याय दिला कर रहूेंगे। वह हमारे बिहार का आन बान शान था, है और रहेगा।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here