भगवान श्री राम कथा के अग्रदूत मोरारी बापू : अश्विनी चौबे

0

बक्सर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे आज रविवार को सपरिवार कथा स्थल पर पहुंच प्रसिद्ध संत मोरारी बापू के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया में आदरणीय संत मोरारी बापू भगवान श्रीराम कथा के अग्रदूत है। आज संसदीय क्षेत्र विश्वामित्र की नगरी बक्सर में उनका आशीर्वाद मिला। श्री बापू के प्रवचन जन कल्याण से जगत कल्याण के लिए प्रेरित करते हैं। उनके मुख से सहजता एवं सरलता से भगवान श्री कथा सुन सभी मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

swatva

महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि, भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण की शिक्षण स्थली पर सिय पिय मिलन महोत्सव की 50 वीं वर्षगांठ के पवन अवसर पर उनसे कथा श्रवण एवं दर्शन का लाभ प्राप्त होना अलौकिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे ने बड़ी संख्या में देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत महात्माओं से भी आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नीता चौबे, प्रदेश भाजपा क्रीड़ा मंच के पूर्व उपाध्यक्ष अविरल शाश्वत चौबे सहित बड़ी संख्या में सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here