नहीं रहे चरखा समिति की अध्यक्ष तारा सिन्हा के पति डा. आरएन सिन्हा

0

पटना : प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न राजेन्द्र प्रसाद की पोती एवं कदमकुआं महिला चरखा समिति की अध्यक्ष डॉ तारा सिन्हा के पति डा. आरएन सिन्हा का मंगलवार की शाम को निधन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने डा. सिन्हा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वे एक प्रख्यात समाजसेवी और महान चिकित्सक थे। समाज और गरीबों के लिए किये गए कार्यों के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। बिहार ने एक महान चिकित्सक खो दिया।
जीवन परिचय
डा. आरएन सिन्हा प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू के बड़े बेटे मृत्युंजय प्रसाद और उनकी पत्नी विद्यावती की चौथी बेटी तारा सिन्हा के पति थे। वे नेत्र के विशेषज्ञ चिकित्सक थे। उन्होंने डाक्टरी पेशे के दौरान कई चुनौतियों का सामना किया। वे गरीबों, मजलूमों की सेवा के लिए याद किये जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here