नववर्ष के मोके पर भूमि सुपोषण अभियान शुरु

0

बक्सर : नैनीजोर ब्रह्मपुर (बक्सर) बिहार घाट पर गंगा समग्र प्रांत के जैविक कृषि सह प्रमुख के संयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा अखिल भारतीय जन जागरण अभियान ‘भूमि सुपोषण एवं संरक्षण हेतु राष्ट्र स्तरीय जन अभियान’ की शुरुआत वैदिक रीति से किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरएसएस के विभाग (भोजपुर-बक्सर) कार्यवाह जीउत मुनी उपाध्याय,गंगा समग्र दक्षिण बिहार प्रांत के संयोजक शंभू नाथ पांडे उपस्थित रहे।

इस कार्यकर्म में गांव के किसानों के द्वारा इकट्ठा किए गए मिट्टी पर कलश स्थापित कर गौ पूजन के साथ वैदिक मंत्रोचार द्वारा पूजन किया गया। इस दौरान गंगा समग्र दक्षिण बिहार प्रांत के संयोजक शंभू नाथ पांडे ने कहा कि भूमि की जल धारण क्षमता और जल स्तर बहुत स्थानों पर घट रहा है। कुपोषित भूमि के कारण लोग विभिन्न रोगों के शिकार हो रहे है। देश में भूमि प्रदूषण को गंभीर चुनौती के रूप में लेते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जमीन के जहरीले होने से बचाने के लिए आज 13 अप्रैल से बुद्धपूर्णिमा तक देश व्यापी जागरूकता अभियान चलाएगा।

swatva

वर्ष प्रतिपदा के दिन पृथ्वी का जन्म दिवस

साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार के साथ देश के सभी जिलों के गांवों में भूमि सुपोषण अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवक और सहयोगी संस्थान के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर किसानों का सहयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि आज वर्ष प्रतिपदा के दिन पृथ्वी का जन्म दिवस है। आरएसएस भोजपुर विभाग के कार्यवाहक जीउत मुनि उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश के बढ़ते मिट्टी प्रदूषण पर चिंतित है। प्रदूषित जल रसायनों के उपयोग सिंगल यूज प्लास्टिक सहित विभिन्न कारणों से भूमि जहरीली होती जा रही है, जमीन कुपोषित हो रही है उनकी गुणवत्ता की प्रभावित हो रही है इस अभियान के अंतर्गत भूमि पूजन करके उसे जहरीली होने से बचाने के लिए संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से ध्रुव कुमार उपाध्याय (किसान),बिहारी पांडेय(किसान),ललन तिवारी(किसान),राजकुमार प्रसाद (किसान),द्वारिका सहनी(किसान),राजकुमार सहनी(किसान),उमेश पांडेय(पुजारी),श्री कृष्ण तिवारी(किसान) आदि अन्य ग्रामीण उपस्तिथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here