जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य : अश्विनी चौबे

0

बक्सर : स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को कला भवन एवं रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों के बीच कंबल व कपड़े बांटे। इस मौके पर उन्होंने कहा जनसेवा से ही जनार्दन की प्राप्ति होती है। हमारे शास्त्रों एवं पुराणों में भी वर्णित है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए जो सुखी संपन्न हैं उन्हें आगे आना चाहिए। भारत की संस्कृति हमेशा सेवा भावना के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने सामाजिक कर्तव्य के लिए भी हमेशा तत्पर रहें। इसके पूर्व देर रात बक्सर पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

swatva

सुबह सपरिवार विश्व विख्यात भगवान श्री राम कथा वाचक संत मोरारी बापू के कथा स्थल पर पहुंचे। कथा श्रवण के पश्चात बक्सर नई बाजार स्थित मामा जी के आश्रम पर पहुंच आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वरिष्ठ नेता परशुराम चतुर्वेदी के घर पहुंचे। हाल ही में चतुर्वेदी के माता का स्वर्गवास हो गया था।

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। माता जी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, प्रदेश भाजपा क्रीड़ा मंच के पूर्व उपाध्यक्ष अविरल शाश्वत चौबे, नीता चौबे, धनंजय मिश्रा, नितिन मुकेश सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here