जिस घाट पर माँ की अस्थियां हुई थी प्रवाहित, उसी गंगा में सुशांत भी हुए विलीन

0
file photo

पटना: मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार के बाद अब उनके परिवार के लोग पटना वापस पहुंच चुके हैं। गुरुवार को सुशांत सिंह की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गयी। अस्थि विसजर्न सुशांत की बहन प्रियंका सिंह और रानी सिंह ने किया। इसी घाट पर सुशांत की मां की भी अस्थियां विसर्जित की गईं थीं। सुशांत का श्राद्धकर्म राजीवनगर स्थित आवास पर ही होगा। स्‍वजनों के अनुसार, पूर्णिया स्थित पैतृक गांव के लोगों व नाते-रिश्‍तेदारों के आने के बाद श्राद्धकर्म संपन्‍न होगा।

swatva

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते दिनों मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। सुशांत के ऐसा करने के पीछे की वजह अब तक सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि पिछले 6 महीने से वह डिप्रेशन में थे।

सुशांत के निधन के बाद से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर के पिता अभी तक बेटे को खोने के सदमे से उभरे नहीं हैं। सुशांत की बहनों का भी यही हाल है। वे सभी अपने इकलौते भाई को खोने की वजह से काफी दुखी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here