अक्षय कुमार की ‘केसरी’ ने अब तक कर ली इतनी कमाई

0
a scene from Hindi film Kesari

सारागढ़ी की ऐतिहासिक लड़ाई पर बनी ​फिल्म ‘केसरी’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। अक्षय कुमार व परिणीति चोपड़ा आदि सितारों से सजी यह फिल्म होली के दिन रिलीज हुई। गुरुवार को रिलीज होने के कारण इसे चार दिन का वीकेंड मिल गया। रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म ने 21 करोड़ का धन संग्रह कर लिया। शुक्रवार को 16.7 करोड़ तथा शनिवार को 18.7 करोड़ इसकी कमाई रही। इस तरह तीन दिनों में ही इसके 56 करोड़ से अधिक बटोरकर हाल में रिलीज हुई गली बॉय, टोटल धमाल जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ट्रेड पंडितों के अनुसार रविवार को इसकी कमाई में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हो सकती है। कलेक्शन की गति यही रही तो रविवार तक इसकी कुल कमाई 80 करोड़ के पार हो जाएगी।
केसरी को देशभर के 3600 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। विदेशों में भी इसको 600 स्क्रीन पर रिलीज किया गया ​है।

‘केसरी’ की कहानी 1897 में हुई सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। उस ऐतिहासिक लड़ाई में केवल 21 सिख सैनिकों ने 10,000 अफगानों की फौज का डटकर सामना किया था। इस लड़ाई को मानवीय इतिहास की सबसे ज्यादा बहादुरी से लड़ी गई लड़ाइयों में से एक माना जाता है। भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में आज भी इस ऐतिहासक लड़ाई की चर्चा की जाती है। निर्देशक अनुराग ने काफी शोध के बाद गिरिश कोहली के साथ इसकी कथा—पटकथा लिखी है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here