5 अक्टूबर : गया की मुख्य ख़बरें

0
5 अगस्त : गया की मुख्य ख़बरें

एबीवीपी ने जलजमाव पीड़ितों के लिए किया भिक्षाटन

गया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गया इकाई के द्वारा जलजमाव पीड़ितों के लिए मगध विश्वविद्यालय संगठन मंत्री गौरव प्रकाश के नेतृत्व में भिक्षाटन किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पटना में जलजमाव के कारण आम जनों की परेशानी बढ़ी हुई है जलजमाव इतना भयावह हो गया है कि आम जनों का जीना दुर्लभ हो गया है।

मंत्री केवल फोटो खींचाने में लगे हुए हैं एक तरह से सरकार की नाकामी उजागर हुआ है। जलजमाव  पीड़ितों के लिए गया बाजार में भिक्षाटन किया गया। इसमें गया शहर के दुकानदारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को सहयोग किया। इस मौके पर सक्रिय रुप से नगर सह मंत्री राजीव प्रकाश, रोशन कुमार, नगर कोषाध्यक्ष गणेश, समाजसेवी साहू, गया कॉलेज उपाध्यक्ष ओम प्रकाश, सत्यम कुशवाहा उत्सव लोहानी शेखर, सेठ इत्यादि कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भिक्षाटन में सहयोग किया।

swatva

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन

गया : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पथ संचलन निकाला गया। जिसमें करीब 200 लोगो ने भाग लिया। पदसंचलन की शुरुआत दया प्रकाश विद्या मंदिर से शुरू हुआ तथा अक्षय वट बाईपास होते हुए पुनः दया प्रकाश विद्या मंदिर में समापन किया गया। जहां स्वयंसेवकों के बीच अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुरेश चंद्र का प्रबोधन हुआ। उन्होंने स्वयंसेवकों के बीच हिंदू शक्ति विद्या, शक्ति धन शक्ति के बारे में विशेष रूप से प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के उद्देश्य तथा विजयदशमी के महत्व से स्वयंसेवकों का परिचय कराया भारत को समृद्ध एवं समर्थ वान शक्तिशाली राष्ट्र बताते हुए निम्न पंक्ति को कहते हुए अपना उद्बोधन समाप्त किया।

यूनान मिस्र रोमा सब मिट गए जहां से कुछ बात है कि हस्ती हमारी मिटती नहीं। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक राणा प्रताप, शाह प्रांत, सेवा प्रमुख अंजनी कुमार, बौद्धिक प्रमुख देवव्रत, विभाग संघचालक सिया शरण, विभाग प्रचारक उमेश रंजन, जिला प्रचार प्रमुख सुमित सिन्हा आदि सैकड़ों स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here