जिलाधिकारी ने पितृपक्ष मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

0

गया : जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने आज रामशिला, प्रेतशिला, देवघाट एवं सूर्यकुंड का निरीक्षण कर पितृपक्ष मेला परिसर का जायजा लिया। विष्णुपद मंदिर परिसर के निरीक्षण के क्रम में देवघाट अवस्थित शंकराचार्य मठ में सिपाही विणा कुमारी एवं जनक दुलारी कुमारी अनुपस्थित पायी गयी। जिलाधिकारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक को महिला सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शेरघाटी अमित कुमार भी मेला ड्यूटी से नदारद पाए गए जिस पर जिलाधिकारी ने दूरभाष पर उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके उपरांत स्वास्थ्य शिविर एवं नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त किशोरी चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार, गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी सुभाष नारायण एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here