युवा दिवस पर मुफ्त जांच शिविर लगाया गया

0

जमुई : 12 जनवरी को संपूर्ण भारतवासी और विदेशों में भी स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया। इस पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जमुई इकाई ने उनकी जयंती के अवसर पर तीन स्थानों पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में मरीजों का परीक्षण किया गया और मुफ्त में दवाइयाँ दी गई।

पहला स्थान भछियार था, जहाँ डाक्टर मनिषि अनंत थे। यहाँ 112 मरीजों का इलाज हुआ। दूसरा स्थान मेहसौडी मुसहरी टोला था, वहाँ डाक्टर अमित आनंद थे। यहाँ 91 मरीजों का इलाज हुआ। और तीसरा स्थान बंसफोर टोला था। यहाँ डॉक्टर विद्यासागर और डॉक्टर शालिनी सिंह थी। बता दें कि डॉ शालिनीकी मां वीणा सिंह तो डाक्टर हैं साथ ही शालिनी की चार मौसी हैं, चारों डाक्टर हैं। डॉ मीरा चौधरी, डॉ मंजु सिंह, डॉ बिंदू सिंह और डॉ रीता सिंह। इस स्थान पर 121 मरीजों का इलाज हुआ।

swatva

इस सराहनीय कार्य में जमुई जिला संघचालक अधिवक्ता प्रभात कुमार भगत, मुंगेर विभाग सामाजिक समरसता संयोजक प्रोफेसर रामजीवन साहु, अधिवक्ता मुरारी झा, सुनील कुमार बरणवाल, भगवान प्रसाद बरणवाल, Prince कुमार, ओम प्रकाश सिंह, कुनाल सिंह, अनिल पाठक के अतिरिक्त अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here