वेतन का मामला : राजेंद्र कॉलेज कर्मियों और प्राचार्य के बीच वार्ता बेनतीजा

0

छपरा : राजेंद्र कॉलेज छपरा के शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य राजकुमार सिंह से एक्सेस मंडल ने आज वार्ता की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ इस बारे में वे वार्ता करेंगे। उधर इस मुद्दे को लेकर धरना पर बैठे कर्मचारियों ने कुलपति, कुलाधिपति, शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों को पत्र के माध्यम से अपनी मांगों व समस्याओं से पत्र द्वारा अवगत कराया। लेकिन अब तक कोई रास्ता नहीं निकला। वहीं आंदोलनकारियों का कहना है कि दशहरा , दीपावली, छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर भी हम लोगों का वेतन भुगतान नहीं हुआ। अब हम लोग भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। प्रदर्शनकारियों में नवीन कुमार सिंह, नवल सिंह, लाल मुनी देवी, महमूद आलम, गणेश राम, महेंद्र राम, शंभू प्रसाद, सावन राय, राम बाबू, राम अरुण कुमार सिंह, राम इकबाल सिंह, ईश्वर प्रसाद, विंध्याचल प्रसाद, सतनारायण शर्मा, विनोद प्रसाद, ललन सिंह, जोगिंदर राय, जगन्नाथ प्रसाद, अनिल कुमार, चंद्रमा प्रसाद सहित दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे।

 

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here