विवेकानंद जयंती पर अभाविप ने आयोजित की संगोष्ठी

0

छपरा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छपरा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शहर के विद्यासागर क्लासेज के सभागार में “शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ता बौद्धिक आतंकवाद का प्रभाव” विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक रजनीश सुधाकर, अभाविप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ कुमार मोती, जिला प्रमुख प्रोफेसर डॉ राजेश सिंह, बिहार प्रांत की सह छात्रा प्रमुख लक्ष्मी कुमारी, पूर्व विश्वविद्यालय प्रमुख आशुतोष कुमार, विभाग संयोजक रवि पाण्डेय, जय प्रकाश विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रजनीकांत सिंह, विधासागर क्लासेज के संस्थापक सिकंदर कुमार आदि ने अपने विचारों को रखा। कार्यक्रम का विषय प्रवेश नगर मंत्री प्रतीक कुमार ने किया वहीं कार्यक्रम का मंच संचालन नगर सह मंत्री अपूर्व भारद्वाज एवं धन्यवाद ज्ञापन जगदम महाविद्यालय छात्र संघ की महासचिव सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अपराजिता सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप के नगर संगठन मंत्री अभिमन्यु कुमार, जिला संयोजक बंसीधर कुमार, नगर कार्यसमिति सदस्य अमित कुमार प्रकाश राज सुमित सिंह, प्रशांत कुमार गुलशन कुमार विश्वजीत कुमार नीरज कुमार राहुल कुमार जयनंदन पंडित अंबिका सिंह, प्रियंका सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here