आशिकी में चली गई विपिन की जान, प्रेमिका के पति पर हत्या का आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते एसपी नीरज कुमार

-साजिश में शामिल थे चार, दो गिरफ्तार दो की तलाश जारी

बक्सर : आशिकी ने ले ली बिपिन बिहारी ओझा की जान। खुलासा करते हुए एसपी नीरज कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता कर बताएं। पति अपनी पत्नी के माध्यम से उसके आशिक को ससुराल में बुलाता है। फिर अपने ससुर, सालों की मदद से उसकी हत्या कर देता है। साक्ष मिटाने की गरज से शव को कपड़े में पलेट कर नदी में फेंक दिया। इस हत्या में शामिल दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो की तलाश जारी है। क्योंकि घटना को अंजाम देने में चार लोग शामिल थे। मंगलवार की सुबह हत्या कर फेके गए युवक का शव बरामद हुआ।

swatva

यह जानकारी पीसी दौरदान एसपी नीरज कुमार सिंह ने मीडिया को दी। मृतक विपिन ओझा ब्रह्मपुर थाना के देवकुली गांव निवासी प्रभुदत्त ओझा का पुत्र था। 2 अक्टूबर को शाम आठ बजे से वह लापता था। उसके पिता ने ब्रह्मपुर थाने में 3 अक्टूबर को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। जांच के दौरान पुलिस ने हीरपुर गांव निवासी अजय चौबे को हिरासत में लिया। क्योंकि उनकी बहन के साथ विपिन का प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई थी। एसपी श्री सिंह ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया। हमारी बहन की शादी पिछले वर्ष सोनवर्षा, जिला भोजपुर निवासी रवि मिश्रा के साथ हुई थी। उसके पति को इनके बीच का संबंध पता चल गया था।

उसने ही पत्नी से फोन करवा घटना की रात उसे बुलवाया। फिर अपने दो साले अजय व विजय एवं ससुर कन्हैया चौबे की संलिप्तता से चाकू मार उसकी हत्या कर दी। शव को धनछपरा गांव के समीप कपड़े में लपेट कर धर्मावती नदी में फेंक दिया। विपिन की बाइक को दूर एक जगह नहर में फेंक दिया। अनुसंधान में जुटी टीम ने 48 घंटे के अंदर पूरे मामले का उद्भेदन करते हुए शव व बाइक को जब्त कर लिया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूछने पर एसपी ने कहा लड़की का पति रवि छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत है। उसकी संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। जिस युवक की हत्या हुई है। उसकी शादी भी दो वर्ष पहले हो चुकी है। पीसी के दौरान एसपी के साथ जांच टीम के लीडर राज, एसडीपीओ डुमरांव एवं ब्रह्मपुर के थानाध्यक्ष निर्मल कुमार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here