विद्युत स्पर्शाघात से प्रखंड संघ कार्यवाह की मौत

0

नवादा : नवादा में काशीचक प्रखंड संघ कार्यवाह की मौत विद्युत स्पर्शाघात से हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है। जनकारी के अनुसार प्रखंड संघ कार्यवाह राजीव कुमार अपने घर चंडीनोमां से अपने मुर्गी फाॅर्म जा रहे थे। रास्ते में खेत में गिरे हाइटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गए। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी। मौत की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष शशीभूषण कुमार बब्लू, प्रो विजय कुमार सिन्हा, केदार सिंह, वीरेन्द्र सिंह, जगदीश यादव, डा अशोक कुमार, कृष्ण मुरारी शास्त्री, जितेन्द्र कुमार जित्तु आदि ने शव पर पुष्पांजली अर्पित कर परिजनों को सांत्वना दी।

शोक में बाजार रहा बंद

इधर राजीव की मौत की खबर सुनकर समूचे काशीचक में मातम छा गया। काशीचक वासियों ने आज बाजार बन्द कर स्टेशन रोड बजरंगबली मंदिर के नजदीक उनकी आत्मा की शान्ति के लिए शोकसभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्री राम बालक सिंह (शिक्षक), कमलनयन सिंह (शिक्षक), शत्रुघ्न सिंह उर्फ बौआ जी , कामदानी सिंह प्रखंड भाजपा अध्यक्ष , चंदन सिंह , प्रिंस कुमार (छात्र नेता अध्यक्ष) , टनटन सिंह , मुकेश सिंह , रौशन सिंह , छोटे सिंह , शंकर प्रसाद , सोनू कुमार , शान्तनु कुमार , अरबिंद कुमार एवम अन्य लोगो के सहयोग से किया बाजार बंद स्वतः पूर्ण रूप से बंद रहा।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here