विद्यालय स्थित ताड़ के पेड़ को दबंगों ने किया ध्वस्त

0

नवादा : नवादा के उग्रवाद प्रभावित गोविन्दपुर प्रखंड क्षेत्र के खखन्दुआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में लगे ताड़ पेड़ को दबंगों ने काट कर गिरा दिया है। पेड़ के काटे जाने से ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा है। सूचना अंचल अधिकारी व थानाध्यक्ष को दी गयी है।
बताया जाता है कि विद्यालय परिसर में काफी दिनों से ताड़ का पेड़ लगा हुआ था, जिससे गर्मी के दिनों में बच्चों को छाया मिलती थी। अचानक देर रात दवंगों ने पेड़ को काटकर परिसर में छोड़ दिया। सुबह ग्रामीणों की नजर कटे पेड़ पर पड़ते ही वे आग बबूला हो उठे तथा सूचना अधिकारियों को दी।
सूचना के आलोक में थानाधयक्ष मुकेश कुमार ने मामले की जांच आरंभ की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही वैसे लोगों का पता लगाकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here