ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक की मौत, मजदूर जख्मी

0

नवादा : नवादा में नरहट प्रखंड क्षेत्र के हासापुर गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गयी जबकि एक मजदूर जख्मी हो गया। जख्मी मजदूर को ईलाज के लिये निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की है।
बताया जाता है कि नरहट ईंट भट्ठा का ट्रैक्टर ईंट पहुंचाने हासापुर गांव गया था। ईंट पहुंचाकर वापस आ ही रहा था कि अचानक संतुलन खोने के कारण वाहन ग्डढे में पलट गया और चालक की मौत हो गयी।
मृतक दीपक कुमार उत्तर प्रदेश के इलाहबाद का रहने वाला है जबकि जख्मी मजदूर संतोष कुमार झारखंड राज्य की राजधानी रांची का बताया गया है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने में लगी है। परिजनों के आने के बाद शव सौंपा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here