तरंग कार्यशाला में गूंजेगी भिखारी ठाकुर व महेंद्र मिश्र की रचनाएं

0

छपरा : तरंग कार्यशाला में रघुवीर नारायण की बटोहिया सहित भिखारी ठाकुर तथा महेंद्र मिश्र की रचनाएं गूंजेंगी। दरभंगा में आयोजित अंतर विश्वविद्यालय तरंग उत्सव में सारण की धरती से जुड़ी सांस्कृतिक विधाओं को गुंजायमान करने की तैयारी जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के छात्र—छात्राओं द्वारा किया जा रहा है। तरंग कार्यशाला में भिखारी ठाकुर,रधुवीर नारायण की प्रसिद्ध भोजपुरी गीत के साथ महेंद्र मिश्र के अपूर्व रामायण की रचनाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जिले के गायक रामेश्वर गोप , राजेश मिश्रा,एवं सोनम मिश्र द्वारा छात्रों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। विद्या वाचस्पति त्रिपाठी के निर्देशन में झांकी की तैयारी की जा रही है। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के सास्कृतिक सचिव प्रो. आशा रानी ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here