नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

-दहेज के लिए ससुराल वाले ने कर दी हत्या, पिता का आरोप
बक्सर। चार माह पहले पिता ने जिस बेटी की डोली खुशी के आंसुओ के साथ विदा किया था। उसे क्या पता कि आज बेटी की अर्थी का बोझ गम के आंसुओ के साथ उसी के कंधे पर होगा। ताजा मामला कोरानसराय थाना के बैरिया गांव का है। जहाँ नव विवाहिता की लाश उसी बेडरूम से संदिग्ध हालत में मिली।

घटना मंगलवार देर रात की है। मृतका नीतू कुमारी (22) के पिता उपेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। दहेज में बाइक की मांग ससुराल वाले कर रहे थे। हमने अपने सामर्थ्य के अनुरुप दान-दहेज दिया था। बाइक देने का वादा भी किया था। लेकिन, इन लोगों ने उसे जान से मार दिया।उक्त बाते मिडिया सामने कहते हुए फफक पडे।

swatva

परिजन नीतू का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को पुराना सदर अस्पताल ले आए थे। वही बातचीत में उसके पिता उपेन्द्र सिंह ने बताया कि इसी साल मई में ही उसकी शादी बैरिया गांव के संतोष कुमार के साथ की गई थी।आज बुधवार की सुबह चार बजे के लगभग उसके ससुर सत्येन्द्र कुमार सिंह का फोन आया। यहां आइए जरा जरुरी काम है। इन दोनों के मध्य विवाद है। हम लोग वासुदेवा ओपी के अमित राय के डेरा गांव के निवासी हैं। मैं बिना देर किए नीतू के ससुराल पहुंचा तो उसके ससुर कहने लगे कि फंदे से लटककर आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।

लेकिन, हमारा मानना है कि उसकी हत्या की गई है। हमने इसकी सूचना कोरानसराय थाने को दी। पुलिस ने शव के साथ हमें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन, इसमें पूरे परिवार का हाथ है। हालांकि कोरानसराय पुलिस के अनुसार अभी लिखित प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here