स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए करुँगी आंदोलन : शगुन सिंह

0

बाढ़ : बाढ़ विधान सभा क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है और स्थानीय समस्याओं को दूर कराने के लिए में आंदोलन करूंगी। उक्त बातें राजद के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस-कांफ्रेंस में मीडिया कर्मियों से राजद नेत्री शगुन सिंह ने कही। राजद नेत्री शगुन सिंह ने शहर की समस्याओं पर नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि क्षेत्रीय जनता हमें सहयोग करती है, तो हम क्षेत्रीय समस्याओं को हर संभव दूर कराने का प्रयास करूंगी।

राजद नेत्री शगुन सिंह ने बताया कि संगठन जिला बाढ़ राजद के जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह के द्वारा संगठन जिला बाढ़ में नगर थाना के पास ही जिला कार्यालय की स्थापना की गयी है और पार्टी के जिला कार्यालय में बैठी हूँ, इसके लिए जिलाध्यक्ष श्रीसिंह बधाई के पात्र हैं और मैं राष्ट्रीय जनता दल संगठन जिला बाढ़ के प्रधान कार्यालय से ही प्रेस-कांफ्रेंस को संबोधित कर रही हूँ।

swatva

उन्होंने बाढ़ अनुमंडल में गिरती शिक्षा व्यवस्था,चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था,अनियमित बिजली बिजली तथा एनएच-31पर बने काफी बड़े-बड़े गढ्डे आदि अन्य सारी समस्याओं पर सुशासन की सरकार की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि बाढ़ अनुमंडल में भ्रमण के बाद हमें ऐसा नहीं लगा कि किसी भी विकास का काम हुआ है और कुछ विकास भी हुआ है तो वह आधा-अधूरा है,जिसके कारण यहां की आम जनता परेशान हैं। यदि यहां की जनता हमारी पार्टी को सहयोग करती है और हमारी पार्टी एवं हमारी आवाज को बुलंद करती है तो इन सारी समस्याओं से आम जनता को निजात दिलाने का हर संभव प्रयास करूंगी।

राजद नेत्री ने कहा कि जनता के हक का एक-एक पैसा जनता की सुविधा के लिये ही खर्च किया जायेगा।मौके पर जिला प्रवक्ता मिथिलेश कुमार यादव उर्फ मिथ्थे भैया,रामनरेश राही,महेश यादव,उपेंद्र पासवान सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

बाढ़ से सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here