सिवान में खूनी खेल : बाप की मौत, बेटा गंभीर

0

सिवान : सिवान जिले के असाव थाना अंतर्गत रामनगर में एक सब्जी के कारोबारी को गोली मरकर ह्त्या कर दी गई है। मृतक सिपाही चौहान और उनके बेटे मैरवा से सब्जी लेकर अपने गांव तियाय जा रहे थे। इसी बीच रामनगर इलाके में पहले से घात लगाए अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया।
गोलीबारी की घटना में सिपाही चौहान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। जबकि, सिपाही चौहान के पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गंभीर अवस्था में घायल पुत्र को सिवान के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मालूम हो कि बिहार के मुख्यमंत्री देश की राजधानी दिल्ली जाकर कहते हैं कि बिहार में सबकुछ अच्छा है। बिहार में सुशासन का राज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ दिन पहले इसी सिवान जिले में सुशासन के नाम पर अजय सिंह के लिए वोट मांगने आये हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here