शिक्षक ने की छेड़खानी, आरोपित को कमरे में बंद किया

0
representative image

वैशाली : हाजीपुर सदर थाने के चांदी मध्य विद्यालय में एक बेहद शर्मसार करने वाली घटना हुई है। इस विद्यालय के एक शिक्षक ने दूसरी कक्षा की छात्रा के साथ छेड़खानी की है। इस घटना की जानकारी मंगलवार को मिली और इसके बाद परिजन और पूरा गाँव आक्रोशित हो उठा। गाँव के सभी आक्रोशित लोगों ने स्कूल पर खूब हंगामा किया। इस हंगामे के दौरान श्यामचक गांव के समीप हाजीपुर-लालगंज मार्ग को जाम कर दिया गया। क्रोधित ग्रामीण आरोपी शिक्षक को उनके हवाले करने की ज़िद पर अड़े हुए थे। उत्तेजित ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए स्कूल के बाकी शिक्षकों ने आरोपी शिक्षक को एक कमरे में बंद कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुँची तथा आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत किया। ग्रामीणों के शांत होने के बाद कुकर्मी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया और थाने ले गयी। चांदी मध्य विद्यालय के दूसरी कक्षा की एक छात्रा ने स्कूल के ही शिक्षक राजन कुमार उर्फ रत्नेश पर छेड़खानी का आरोप लगाया है और इसके बारे में अपने घरवालों से बात की थी। पीड़ित छात्रा के रिश्तेदारों का आरोप है कि यह शिक्षक पिछले दो दिनों से इस बच्ची को डरा धमका कर इसके साथ छेड़खानी कर रहा था। इस तरह की यह कोई पहली घटना नहीं हैं। 9 मार्च को महनार थाने के अंतर्गत भी एक कुकर्मी शिक्षक द्वारा एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के घटना सामने आई थी। शिक्षक की हरकत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग की कि समाज में ऐसे गुरु शिष्य जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वालों पर शिक्षकों को कठोरतम सज़ा निर्धारित करनी चाहिए।

बहनोई ने साले को गोली मारी
वैशाली : भगवानपुर थाना क्षेत्र स्थित कानू टोला में बुधवार की रात बहनोई ने साले को गोली मार दिया। गोली लगने से साला चंदन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया एवं उसे परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए सीएचसी भगवानपुर पहुँचाया। घायल चंदन की स्थिति देखते ही डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटना स्थल पर पहुंच गई तथा मामले की छानबीन शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल चंदन करीब पांच वर्ष पूर्व अपने बहन की शादी अस्पताल रोड, अकबर मलाही, सराय निवासी संजय साह के पुत्र प्रेम साह से किया था। शादी के कुछ ही दिन बीतने के बाद बहनोई ने बाइक के लिए बहन पुतुल को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तब पुतुल के मायके वालों ने उपहार स्वरूप प्रेम को बाइक भी दे दिया। फिर से कुछ ही दिनों बाद प्रेम ने दहेज के लिए पत्नी पुतुल को प्रताड़ित करने लग गया। इस बात का चंदन विरोध कर रहा था। इस सबसे तंग आकर पुतुल पिछले मंगलवार को ससुराल से भाग कर साईकल से मायके आ गयी। अचानक पुतुल का पति बुधवार की रात ससुराल पहुँच गया और चंदन को गोली मार कर भाग गया। चंदन के परिजनों को घटना स्थल से एक खोखा भी मिला है जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रेम और पुतुल ने लव मैरेज किया था। इस संबंध में थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि ज़ख्मी का फर्दबयान पटना में हो गया है। घटना की जाँच जारी है।
(सुजीत सुमन)

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here