शराब माफिया ने की होमगार्ड जवान को कुचलने की कोशिश

0

नवादा : उग्रवाद प्रभावित रजौली स्थित चितरकोली समेकित चेक पोस्ट पर एक अज्ञात कार ने वाहन जांच कर रहे होमगार्ड जवान अशोक सिंह को धक्का मार दिया जिसमें वह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद होमगार्ड जवान अशोक सिंह की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। गौरतलब है कि शराबबंदी को लेकर वाहन जांच के दौरान कई बार होमगार्ड के जवानों को कार चालकों ने दुर्घटना में मारने की कोशिश की है। चेक पोस्ट पर शराबबंदी को लेकर जांच करने के लिए पुलिसकर्मियों की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण होमगार्ड के जवानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आए दिन होमगार्ड के जवान दुर्घटना के शिकार होते रहते हैं। दो दिन पूर्व भी मोटरसाइकिल सवार द्वारा होमगार्ड जवान सुजु सिंह को धक्का मार हत्या का प्रयास किया गया था। शराब माफिया द्वारा दो दिनों के अंदर होमगार्ड जवान की हत्या के प्रयास का यह दूसरा मामला है।
इस बावत थाने में अज्ञात वाहन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here