दरभंगा : दरभंगा के एक निजी स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह थे। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण भी किया गया। मुख्य अतिथि को पाग—चादर से सम्मानित किया गया। शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि खेल कूद से सामंजस्य की भावना विकसीत होती है, स्वास्थ्य अच्छा रहता है। उन्होंने राष्ट्रीय समन्वय स्थापित करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। देश के शैक्षणिक विकास में सरकारी विधालयों के साथ—साथ निजी विधालयों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया। मंच संचालन विधालय के प्राचार्य डॉ नसरीन नवाब ने किया। आज के चैम्पियन रहे गौड़ी सुमन वर्ग 9b और अनामिका सिंह वर्ग 8e।
(मुरारी ठाकुर)
Swatva Samachar
Information, Intellect & Integrity