सारण में भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान

0

छपरा : भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार सारण जिला में आज से विशेष सदस्यता अभियान का विधिवत शुरूआत किया गया। इसमें जुड़ने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सारण महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह ने सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र पार्टी है जो समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखती है। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह सारण लोकसभा के सह प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश कार्यालय से यह निर्देश प्राप्त हुआ है कि विशेष सदस्यता अभियान में समाज के हर तबके के लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उसके लिए हम लोग यह विशेष अभियान शुरू किए हैं। आज के सदस्यता अभियान के अवसर पर छपरा विधानसभा के विस्तारक लवकुश सिंह, सारण लोकसभा मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी सारण जिला के मंत्री चंदा देवी, रेनू देवी, महिला मोर्चा सदर छपरा के मंडल अध्यक्ष रेणु देवी में इस अभियान में अहम भूमिका निभाई। मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता हमेशा पार्टी के लिए तत्पर रहते हैं। इसका नतीजा आगामी लोकसभा चुनाव में दिखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here