सारण में 25 जनवरी की प्रमुख खबरें

0
chhapra news

सर्थक उर्फ गोलू हत्याकांड के विरोध में उपवास

छपरा : छपरा के प्रसिद्ध डॉक्टर सजल कुमार के भतीजे सार्थक उर्फ गोलू की अपहरण के बाद हुई नृशंस हत्या के विरोध में शहर के बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने आज नगरपालिका चौक पर एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम रख सार्थक को श्रद्धांजलि दी। स्वच्छ भारत अभियान के बैनर तले हुए इस विरोध कार्यक्रम के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता यशवंत सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमलोग जाग जाएं। एक छोटा बालक जिसे गायब होने के 10 दिन बाद तक पुलिस जिंदा बरामद नहीं कर सकी, उसके लिए हम सबको एकसाथ खड़ा होना होगा और पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाना होगा। जिला प्रशासन के द्वारा 10 दिन के बाद भी उसको बचाया नहीं जा सका। प्रशासन की नाकामी हम बर्दास्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर मढ़ौरा के विधायक जितेंद्र राय, व्यवसायी व सामाजिक कार्यकर्ता पुनीत कुमार, नवनीत यादव, रंजीत सिंह, नंदन कुमार, मनोज मिश्रा सहित दर्जनों लोगों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपना समर्थन दिया।

रालोसपा ने मनाई कर्पूरी जयंती

छपरा : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की छपरा इकाई ने संकल्प दिवस के रूप में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। जयंती समारोह का उद्घाटन पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, प्रदेश महासचिव राजू कुशवाहा, शोभा देवी, रमेश प्रसाद ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर तथा ठाकुर जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने श्री ठाकुर से संबंधित अपने मंतव्य रखे। कार्यक्रम में मदन सिंह कुशवाहा, अशर्फीलाल, श्रीकांत प्रसाद सिंह, डॉक्टर सुबोध चंद्र सिंह, जनक देव प्रसाद, चंदन कुमार, आशीष कुमार, नीरज कुशवाहा, विश्वकर्मा कुशवाहा, गोरख सिंह, चंदा बाबू, ओम प्रकाश सिंह उपस्थित रहे।

swatva

अमनौर में याद किये गए जननायक

छपरा : जननायक कर्पूरी ठाकुर की 95 वीं जयंती पर अमनौर में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। जननायक कर्पूरी विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अमनौर बीडीओ विभु विवेक उपस्थित थे। समारोह में आगत अतिथियों ने जननायक के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। बीडीओ विभु विवेक ने कहा कि जननायक कर्पूरी जी का सम्पूर्ण जीवन सादगी पूर्ण रहा है। आज नई पीढ़ी को उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में मेकर प्रमुख अभिषेक यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर हमेशा गरीबों, वंचितों, शोषितों एवं सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे। इसलिए वे जननायक कहो गए। मेकर के पूर्व प्रमुख व जदयू नेता नंदकिशोर सिंह ने कहा कि कर्पूरी की आरक्षण नीति के कारण गरीब, वंचितों को न्याय मिलता रहा है। वर्तमान सरकार कर्पूरी के विचारों को आत्मसात करने के लिए प्रयासरत है। पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्यार्थी द्वारा आगत अतिथियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में बीडीओ विभु विवेक, मकेर प्रमुख अभिषेक यादव, पूर्व प्रमुख नंद किशोर सिंह, डॉ सुनील प्रसाद, अम्बिका यादव, एसआई विनोद यादव, अरुण कुमार सिंह, रामप्रवेश महतो, लाल मोहम्मद,शिक्षक सत्तर मियाँ, पूर्व मुखिया योगेंद्र बैठा सहित अन्य शामिल हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के सचिव उमेश शर्मा ने किया। मौके पर मुख्य रूप से संस्थान के उपाध्यक्ष कुलदीप महासेठ, संयुक्त सचिव सचिन गुप्ता, बिरला प्रसाद, प्रमोद सिंह, मनन सिंह,मेघनाथ प्रसाद, विनोद कुशवाहा, संदीप कुमार महासेठ, नवीन पूरी, श्यामबिहारी राम, अशोक कुशवाहा, मुखिया सतेंद्र राम आदि उपस्थित थे।

25 फरवरी तक 1 लाख लोगों को खुद से जोड़ेगा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की बिहार प्रान्त टोली की एक बैठक आज गांधी चौक में हुई जिसमें संगठन मंत्री तथा बिहार के प्रभारी श्री इश्वरी प्रसाद का मार्गदर्शन मिला। इसमें राष्ट्रीय बजरंग दल, राष्ट्रीय छात्र परिषद तथा ओजस्विनी इकाई में 25 फरवरी तक 1 लाख नई भर्ती करने का लक्ष्य रखा गया। एवं वर्तमान सरकार द्वारा हिन्दुमान बिंदुओं की जो अनदेखी हो रही है, उसके निवारण करने की रूपरेखा बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रान्त अध्यक्ष राहुल मेहता ने की। बैठक में क्षेत्र सगठन मंत्री अनील जी, अजय राय, अजीत कुमार, योगेश कुमार, नन्दकिशोर सिंह, तथा पंकज सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये।

जेपी महिला कॉलेज में एनएसएस विजेताओं को किया गया सम्मानित

छपरा : जयप्रकाश महिला महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतिम दिन जेपी विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी डॉ राकेश कुमार मेहता ने अव्वल आने वालों को सम्मानित किया। शिविर में आयोजित चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले छात्रोंओं को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकास में युवाओं का सहयोग बहुत जरूरी है। वह किसी भी रूप में हो सकता है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ मधु प्रभा सिंह, डॉक्टर सुशील कुमार, डॉ रेखा श्रीवास्तव, डॉक्टर मालवीय कविराज, एनएसएस कैडर माधुरी शर्मा सहित शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी उपस्थित रहे।

आर्थिक आजादी आंदोलन के बैनर तले निकली रैली

छपरा : आर्थिक आजादी आंदोलन के प्रदेश अध्यक्ष बच्चू प्रसाद वीरू की अध्यक्षता में शहर के गांधी चौक से मोना चौक, नगर पालिका चौक, थाना चौक होते हुए महमूद चौक तक एक रैली निकाली गई। इसमें आर्थिक आजादी के प्रदेश अध्यक्ष बसु प्रसाद वीरू, आंदोलन के नीति निर्देशक बापू गांधी इन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल कुमार, राष्ट्रीय सचिव राजीव शरद, तेज नारायण सिंह, प्रदेश महासचिव दुर्ग बिहारी, अशोक सिंह, कृष्णा सीन, अर्जुन ठाकुर, कौसर जहां, एजाज हसन, परमानंद सिंह, बृजनंदन सिंह सहित जिले के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। आंदोलन के उद्देश्य को बताते हुए उन्होंने कहा कि देश में सरकार के द्वारा जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसे बंद कर दिया जाए और उस अनुदान की राशि को जनता के अकाउंट में सीधे भेजा जाए जिससे जनता को वास्तविक आजादी मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here