सारण जिला कांग्रेस अध्यक्ष हुए सम्मानित

0

छपरा : सारण में अपने दायित्वों को सही तरीके से निर्वहन करने वाले कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डाक्टर कामेश्वर प्रसाद सिंह को मोतिहारी में मंगलवार को एक समारोह में प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, प्रभारी सचिव राजेश लिलोठिया, कांग्रेस कैंपेनिंग के अध्यक्ष डाक्टर अखिलेश प्रसाद सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस समारोह में पूरे बिहार में बेहतर कार्य करने वाले कांग्रेसियों को सम्मानित किया गया। सारण से एकमात्र डा सिंह का चयन किया गया। सम्मानित होने पर विजय कुमार मिश्र, प्रो जयराम सिंह, अशोक जायसवाल, डॉक्टर शंकर चैधरी, कन्हैया गिरी, शिवबालक सिंह, रामस्वरूप राय, जाकिर हुसैन जकारिया, सुरेश कुमार यादव, हरिश कुमार यादव, सुधीर कुमार, प्रो हरिकेश कुमार, कादर खान, इफ्तेखार हुसैन, अरुण कुमार सिंह, तरुण कुमार, ललन कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, विरजानंद पाठक आदि ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here